महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
कोंच। अखिल भारत हिन्दू महासभा के तत्वावधान में गुरुवार देर शाम वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी आयोजित की गई।कार्यक्रम की शुरुआत चंदकुआ स्थित महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण व मोमबत्ती जलाकर की गई। वक्ताओं ने महारानी लक्ष्मीबाई के साहस, वीरता और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए कहा कि उनका जीवन युवाओं और महिलाओं के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर राष्ट्रहित, त्याग और कर्तव्य के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में अध्यक्ष रामभूषण उदैनिया, महामंडलेश्वर गोपालदास बंगरा, नीलेश दीक्षित, आनंद पांचाल सहित कई कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
Konch, Jalaun | Jun 19, 2026