
जिला पुलिस हमीरपुर की नशे के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, सदर थाना पुलिस ने 5.30 ग्राम चिट्टा बरामद कर दो आरोपियों को दबोचा
माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के "नशा मुक्त हिमाचल" के संकल्प को साकार करने तथा जिला पुलिस हमीरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे निरंतर अभियान के तहत थाना सदर पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पुलिस टीम ने वाहन की तलाशी के दौरान 5.30 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने विवेक कुमार निवासी जिला मंडी तथा ललित कुमार निवासी जिला मंडी को गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में पुलिस थाना सदर, जिला हमीरपुर में एफआईआर संख्या 207/2026 दिनांक 15.07.2026 के तहत धारा 21 एवं 29, एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
जिला पुलिस हमीरपुर नशा तस्करों एवं नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रखे हुए है। मामले की गहन जांच जारी है तथा इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।
जिला पुलिस हमीरपुर आमजन से अपील करती है कि नशे के विरुद्ध इस अभियान में सहयोग करें तथा नशा तस्करी से संबंधित किसी भी सूचना को तुरंत पुलिस के साथ साझा करें, ताकि समाज को नशा मुक्त बनाने के प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।