
हनुमान बेनीवाल ने बंद कमरों में राजनीतिक समझौतों पर साधा निशाना, युवाओं के भविष्य को लेकर कही बात
चूरू की धरती से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने अपने संबोधन में कांग्रेस और भाजपा के नेताओं के बीच कथित राजनीतिक तालमेल पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मंचों पर बड़े-बड़े भाषण दिए जाते हैं, लेकिन बंद कमरों में राजनीतिक सेटिंग होती है।
बेनीवाल ने परिवार और राजनीतिक जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि नेता एक-दूसरे से कहते हैं कि आप मेरा ध्यान रखना, मैं आपके बच्चों का ध्यान रखूंगा, लेकिन आम लोगों के बच्चों के भविष्य की चिंता कौन करेगा? उन्होंने कहा कि उनके अपने बच्चे भी उनसे मिलने का इंतजार करते रहते हैं, इसके बावजूद वे राजस्थान के किसानों, दलितों और मुस्लिम समाज के बच्चों के भविष्य की चिंता करते हुए पिछले 25 वर्षों से संघर्ष कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मंत्री पदों को ठुकराकर वे आम कार्यकर्ता की तरह जनता की सेवा कर रहे हैं। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कार्यकर्ताओं और मतदाताओं से आरएलपी की बोतल चुनाव चिह्न के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
#RLPRajasthan #churu #hanumanbeniwal #RLP #tharkiawaazajay Hanuman Beniwal Govind Singh Dotasra Rajendra Rathore
Churu, Churu | Nov 11, 2026