कांस्टेबल पर हमला कर अस्पताल से कैदी फरार, घायल पुलिसकर्मी ICU में भर्ती।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
श्रीगंगानगर। जिला अस्पताल के कैदी वार्ड से रविवार शाम एक विचाराधीन कैदी के फरार होने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कांस्टेबल पर हमला कर खुद को छुड़ाया और मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने जिलेभर में अलर्ट जारी कर नाकाबंदी कराई, लेकिन देर शाम तक आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।