
#राठ: महिला से छेड़छाड़ और दो लाख रुपये ले जाने का आरोप, पुलिस करेगी जांच
छत के रास्ते घर में घुसने का आरोप, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत
जरिया थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने गांव के ही एक युवक पर घर में घुसकर छेड़छाड़ करने और बैग में रखे दो लाख रुपये ले जाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बुधवार को पुलिस को शिकायती पत्र देकर रुपये वापस दिलाने और प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है।
महिला के अनुसार, उनके पति दिल्ली में मजदूरी करते हैं। वह 14 अक्टूबर को पति के पास से दो लाख रुपये लेकर घर लौटी थीं। रुपये बैग में रखे हुए थे। आरोप है कि सोमवार रात करीब 10 बजे वह बच्चों के साथ घर में सो रही थीं, तभी गांव का एक युवक छत के रास्ते घर में घुस आया और बैग से दो लाख रुपये निकाल लिए।
महिला ने आरोप लगाया कि इसके बाद युवक ने उनके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। शोर मचाने पर आरोपी दीवार फांदकर भाग गया।
जरिया थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
📢 आपकी राय में ऐसे मामलों में पुलिस को क्या कार्रवाई करनी चाहिए? कमेंट में बताएं।
👍 लाइक करें | ↗️ शेयर करें
📲 Rath Times को फॉलो करें, बुंदेलखंड की ताजा खबरों के लिए।
#RathTimes #हमीरपुर #जरिया #पुलिस #स्थानीयसमाचार
Rath, Hamirpur | Oct 22, 2026