
छतरपुर में कल लगेगा युवा संगम एवं रोजगार मेला
----
जिले के बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छतरपुर कलेक्टर श्री पार्थ जैसवाल के निर्देशन में शासकीय आईटीआई छतरपुर में युवा संगम/रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह रोजगार मेला 24 जून 2026, बुधवार को प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे तक शासकीय आईटीआई परिसर, बगराजन देवी मंदिर के पास, महोबा बायपास रोड, छतरपुर में आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मेले में देश-प्रदेश की प्रतिष्ठित निजी कंपनियां भाग लेंगी और विभिन्न पदों के लिए योग्य युवाओं का चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा। रोजगार मेले का उद्देश्य जिले के शिक्षित एवं कुशल युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
उन्होंने जिले के सभी बेरोजगार युवाओं से अपील की है कि वे अपने शैक्षणिक एवं अन्य आवश्यक प्रमाण-पत्रों, बायोडाटा तथा समग्र आईडी के साथ निर्धारित समय पर रोजगार मेले में उपस्थित होकर रोजगार के अवसरों का लाभ उठाएं।
यह आयोजन युवाओं को रोजगार से जोड़ने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है। रोजगार मेले में चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न कंपनियों में नौकरी प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
#chhatarpur