औरंगाबाद के पूर्व DM कंवल तनुज को महादलित बहनों ने भेजी राखी, कहा - हमारे भाई हमेशा खुश रहें।
महादलित बहनों ने पूर्व डीएम कंवल तनुज को भेजी लगातार आठवीं बार राखी, निभाया भाई-बहन का रिश्ता।
भाई बहन का पवित्र त्यौहार रक्षाबंधन पर औरंगाबाद की महादलित बस्ती की महिलाओं ने पूर्व डीएम और वर्तमान में बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग के सचिव कंवल तनुज को लगातार आठवें साल राखी भेजी है।
बहनों — अनीता देवी, गुंजा देवी, लाल देवी, तेतरी देवी, उर्मिला कुंवर, गीता कुमारी, सविता देवी, काजल, मुनका देवी, मनोरमा देवी, रीना, प्रिया, लड्डो, खुशी कुमारी सहित अन्य ने राखी पटना भेजने की जिम्मेदारी कांग्रेसी नेता मो. शाहनवाज रहमान उर्फ सल्लू खान को सौंपी।
बहनों ने बताया, जब कंवल तनुज डीएम थे तो खुद महादलित बस्तियों में आकर राखी बंधवाते थे, मकर संक्रांति पर साथ बैठकर चूड़ा-दही खाते थे। कोरोना काल में भी राशन और आर्थिक मदद भेजी थी। पद बदला, पर रिश्ता आज भी कायम है।