
मुजफ्फरपुर में 28 सितंबर को UGC Roll Back को लेकर आक्रोश मार्च, सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा ने किया ऐलान
मुजफ्फरपुर: UGC Roll Back की मांग को लेकर मुजफ्फरपुर में एक बार फिर प्रदर्शन की तैयारी है। सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा ने 28 सितंबर 2026 को जिला मुख्यालय में बड़े प्रदर्शन और आक्रोश मार्च का ऐलान किया है।
मोर्चा के अनुसार, शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम से जिलाधिकारी कार्यालय तक विशाल आक्रोश मार्च निकाला जाएगा। संगठन का कहना है कि इस प्रदर्शन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से सवर्ण समाज के लोग शामिल होंगे और प्रस्तावित बंद को भी समर्थन दिया जाएगा।
मोर्चा के संयोजक अमर बाबू के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां तेज किए जाने की बात कही गई है। आयोजकों के मुताबिक, प्रदर्शन में युवाओं की भी बड़ी भागीदारी देखने को मिल रही है।
मोर्चा ने लोगों से 28 सितंबर को निर्धारित कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। प्रदर्शन के दौरान UGC Roll Back को लेकर नारेबाजी और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के समक्ष ज्ञापन दिए जाने की बात कही गई है।
कार्यक्रम:
📅 28 सितंबर 2026
📍 शहीद खुदीराम बोस स्टेडियम → जिलाधिकारी कार्यालय, मुजफ्फरपुर
📢 आयोजक: सवर्ण समाज संघर्ष मोर्चा
Amarbabu Ratwara Ajit Kumar ठाकुर दिव्य प्रकाश कुंदन ठाकुर @topfans Suresh Kumar Sharma Nitin Nabin #UGCRollBack #Muzaffarpur
Bihar, India | Sep 16, 2026