डेरापुर-रूरा मार्ग पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में किसान समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गलुवापुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत इतनी भीषण थी कि तीनों सवार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सीएचसी डेरापुर में डॉक्टरों ने जयप्रकाश और चिंटू नायक को मृत घोषित कर दिया, जबकि जगदेव को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक हादसे के समय किसी ने हेलमेट नहीं पहन रखा था, जो जानलेवा साबित हुआ। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
.
.
.
.
#roadsafety #accident
#kanpurdehat #groundzeronews
#breakingnews