Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
Nsui
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Hardoi
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ

विस्थापित परिवारों को समयबद्ध मिले सभी लाभ, उद्योगों में प्राथमिकता से मिले रोजगार : प्रभारी मंत्री संपतिया उईके ट्रॉमा सेंटर से मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने वाले एम्बुलेंस चालकों पर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश डीएमएफ के पुराने कार्य पूरे होने के बाद ही नए निर्माण कार्यों को मिले स्वीकृति सिंगरौली, 26 जुलाई 2026/ मध्यप्रदेश शासन की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की मंत्री एवं सिंगरौली जिले की प्रभारी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने कहा है कि विस्थापन से प्रभावित प्रत्येक परिवार को निर्धारित समय-सीमा में पुनर्वास एवं विस्थापन संबंधी सभी लाभ उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जिले में संचालित औद्योगिक कंपनियों में विस्थापितों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिला चिकित्सालय एवं ट्रॉमा सेंटर में आने वाले मरीजों को गुमराह कर निजी अस्पतालों में ले जाने वाले निजी एम्बुलेंस चालकों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई की जाए।प्रभारी मंत्री श्रीमती उईके कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित अंतरविभागीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रही थीं। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री गौरव बैनल ने प्रभारी मंत्री सहित उपस्थित जनप्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए विभिन्न विभागों के एजेंडा बिंदुओं की जानकारी दी। बैठक में राज्यमंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग श्रीमती राधा सिंह, सांसद डॉ. राजेश मिश्र, सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह, देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम, सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक, नगर निगम महापौर श्रीमती रानी अग्रवाल, नगर निगम अध्यक्ष श्री देवेश पाण्डेय, वन मंडलाधिकारी श्री अखिल बंसल, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सुन्दर लाल शाह, अध्यक्ष नगर परिषद बगरवा प्रमिला बर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, उपस्थित रहे।प्रभारी मंत्री ने प्रधानमंत्री खनिज क्षेत्र कल्याण योजना (डीएमएफ) की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि जिला खनिज प्रतिष्ठान मद से स्वीकृत पुराने निर्माण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराया जाए। इसके बाद ही नए निर्माण कार्यों को स्वीकृति दी जाए। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं विद्युतीकरण जैसे उच्च प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के लिए गुणवत्तापूर्ण परियोजनाएं तैयार करने के निर्देश भी दिए।उन्होंने विद्यालयों की आधारभूत सुविधाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि जर्जर विद्यालय भवनों का समय पर सुधार कराया जाए तथा विद्यार्थियों को पाठ्यपुस्तक, गणवेश एवं अन्य आवश्यक सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जाए। स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि सभी प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में आवश्यक उपकरण, चिकित्सकों की उपलब्धता तथा स्वच्छता की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। बैठक के दौरान सिंगरौली विधायक श्री रामनिवास शाह ने शॉपिंग प्लाजा से विस्थापित व्यापारियों की समस्या उठाते हुए बताया कि लगभग दो वर्ष पूर्व व्यापारियों को स्थानांतरित किए जाने के बाद भी न तो नई दुकानें आवंटित की गईं और न ही प्लाजा का निर्माण पूरा हुआ है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने नगर क्षेत्र की सड़कों, नालियों एवं स्ट्रीट लाइट की समस्याओं की ओर भी ध्यान आकर्षित कराया। इस पर प्रभारी मंत्री ने नगर निगम आयुक्त को निर्देश दिए कि 10 दिवस के भीतर शॉपिंग प्लाजा का संस्थागत परीक्षण कराकर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया जाए, ताकि व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके। साथ ही निर्माण कार्यों में लापरवाही बरतने वाले संविदाकारों को ब्लैकलिस्ट कर अनुबंध के अनुसार दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। स्मार्ट सिटी एवं नगरीय विकास की समीक्षा के दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि शहर के आधारभूत अधोसंरचना विकास कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं तथा प्रस्तावित बायपास सड़क निर्माण कार्य शीघ्र प्रारंभ कराया जाए। उन्होंने सभी विभागों को केंद्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा में उन्होंने प्रत्येक विकासखंड में पंचायत क्लस्टर बनाकर नियमित स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, नि:शुल्क जांच एवं दवा वितरण सुनिश्चित करने, सभी पीएचसी एवं विकासखंड स्तर पर चिकित्सकों की पदस्थापना करने, जिला चिकित्सालय में ऑर्थोपेडिक सर्जरी हेतु ऑपरेशन थिएटर की व्यवस्था विकसित करने तथा ब्लड बैंक की स्थापना एवं संचालन शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए प्रभारी मंत्री ने संदीपनी विद्यालयों में संचालित बसों का संचालन निर्धारित सुरक्षा मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी एवं जनजातीय कार्य विभाग के अधिकारियों को छात्रावासों का संयुक्त निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने, सीसीटीवी कैमरे स्थापित कराने तथा छात्रावास अधीक्षिकाओं की अनिवार्य रूप से छात्रावास में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। ऊर्जा विभाग की समीक्षा के दौरान उन्होंने ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों का सर्वे कर शत-प्रतिशत विद्युतीकरण सुनिश्चित करने तथा नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। कृषि विभाग को किसानों की आवश्यकता के अनुरूप खाद एवं बीज उपलब्ध कराने तथा प्रत्येक विकासखंड में प्राकृतिक एवं जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर क्लस्टर विकसित करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्यमंत्री श्रीमती राधा सिंह ने निर्देश दिए कि ऐसे मझरे-टोले, जहां 20 से कम परिवार निवासरत हैं, वहां भी डीएमएफ मद से विद्युतीकरण कार्य कराए जाएं। उन्होंने स्मार्ट सिटी की परिकल्पना को साकार करने के लिए यातायात व्यवस्था सुधारने हेतु वैकल्पिक मार्ग विकसित करने तथा शहर के सौंदर्यीकरण की जिम्मेदारियां निर्धारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सांसद डॉ. राजेश मिश्र ने जानकारी दी कि शीघ्र ही सिंगरौली जिले में टेलीमेडिसिन के माध्यम से एम्स की विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने स्वीकृत 100 बिस्तरीय चिकित्सालय का निर्माण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने पर भी जोर दिया। बैठक में देवसर विधायक श्री राजेंद्र मेश्राम एवं सिहावल विधायक श्री विश्वामित्र पाठक ने भी विभिन्न विकास कार्यों एवं जनहित के मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर पी.एस. त्रिपाठी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा, एसडीएम सुरेश जाधव, नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

MORE NEWS