Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Karnataka

भिवानी में सादगी मिडकॉन-2026 का आयोजन : युवाओं ने बिखेरा अपनी प्रतिभा का जलवा युवाओं को एक ऐसा सकारात्मक मंच प्रदान करते सादगी मिडकॉन जैसे कार्यक्रम : विधायक सर्राफ भिवानी, 22 जून : जेसीआई इंडिया (जोन-10) के तत्वावधान में अर्धवार्षिक महोत्सव सादगी मिडकॉन-2026 का आयोजन जेसीआई भिवानी द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भिवानी के विधायक घनश्याम सर्राफ ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रसेन भवन के चेयरमैन रामदेव तायल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीआई जोन-10 के अध्यक्ष जे सी अमित गुप्ता ने की। इस महोत्सव में पूरे क्षेत्र से आए युवाओं और जेसीआई सदस्यों ने अपनी संगठनात्मक क्षमता, कलात्मक कौशल और सामाजिक उत्तरदायित्व की अनूठी मिसाल पेश की। महोत्सव के उद्घाटन समारोह का नेतृत्व ओपनिंग सैरमनी चेयरमैन जेएफडी राहुल गर्ग ने किया। जिसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं का दौर शुरू हुआ, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढकऱ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके उपरांत अवार्ड सेरेमनी का आयोजन किया गया, जिसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले सदस्यों व चैप्टरों को सम्मानित किया गया। क्लोजिंग सेरेमनी चेयरमैन जेएफडी विपिन मित्तल के नेतृत्व में समापन समारोह हुआ और जेएफडी चित्रेश भोला ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। विधायक घनश्याम सर्राफ ने कहा कि इस प्रकारर के आयोजन युवाओं को एक ऐसा सकारात्मक मंच प्रदान करते है, जहां से वे समाज में नई ऊर्जा के साथ सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प लेकर लौटते है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाजसेवी संस्थाओं को अपने क्षेत्र में तेजी से कार्य करने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। इस मौके पर जेसीआई भिवानी के प्रधान अमित गुप्ता ने कहा कि जेसीआई भिवानी के लिए यह अत्यंत गौरव का क्षण है कि हमें इस वर्ष सादगी मिडकॉन-2026 जैसे बड़े और प्रतिष्ठित महोत्सव की मेजबानी का अवसर मिला। मुख्य अतिथि विधायक घनश्याम सर्राफ और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और अधिक बढ़ा दिया। यह आयोजन हमारे मूल मंत्र लीड, कनेक्ट, इवोल्व को पूरी तरह चरितार्थ करता है। उन्होंने कहा कि सफल आयोजन के लिए पेट्रोन रमेश बंसल जी,कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर जेसी रमन जैन व जेसी विवेक अग्रवाल, कनविनर जेसी सचिन सिंगला , एमओसी जेसी अमित बंसल, आई पी पी राहुल बासिया, सचिव दीपांशु बौदिया के अथक प्रयासों की सराहना करते है। साथ ही जोन प्रेसिडेंट जेएफडी अमित गौड का भी मार्गदर्शन सराहनीय रहा। जेसीआई भिवानी भविष्य में भी युवाओं के व्यक्तित्व विकास और समाज सेवा के ऐसे मील के पत्थर स्थापित करता रहेगा। कार्यक्रम में जेसीआई जींद, जेसीआई जींद इंडस, जेसीआई जींद क्लासिक, जेसीआई जींद सेंट्रल, जेसीआई कुरूक्षेत्र, जेसीआई कुरूक्षेत्र सिटी, जेसीआई सफीदो दि ग्रेट, जेसीआई हांसी फोर्ट, जेसीआई हांसी स्टार, जेसीआई घरौंदास, जेसीआई पानीपत सेंट्रल, जेसीआई करनाल, एगलाई, जेसीआई करनाल गोल्ड, जेसीआई करनाल एल्फा सिटी, जेसीआई दिल्ली प्राईम, जेसीआई गोहाना स्टार, जेसीआई गुरूग्राम सेंट्रल, जेसीआई भिवानी यूथ, जेसीआई भिवानी डायमंड, जेसीआई भिवानी स्टार ने भाग लिया।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 22, 2026

MORE NEWS

भिवानी में ग्रामीण व शहरी जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व प्रदीप गुलिया ने की पत्रकार वार्ता

भिवानी में ग्रामीण व शहरी जिला प्रधान अनिरूद्ध चौधरी व प्रदीप गुलिया ने की पत्रकार वार्ता

Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2026

भिवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पैरोल की शर्तें तोड़ने पर हत्या के आरोपी मंदीप को फिर भेजा गया जेल

भिवानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पैरोल की शर्तें तोड़ने पर हत्या के आरोपी मंदीप को फिर भेजा गया जेल

Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2026

एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी एफआईआर दर्ज: साहिल गुप्ता
- डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने एसआईआर कार्य की समीक्षा में दी सख्त चेतावनी
- डीआरडीए सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक
भिवानी, 22 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य- 2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। यह कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से समयबद्ध तरीके से किया जाना है। ऐसे में पुनरीक्षण कार्य में नियुक्त बीएलओ-सुपरवाईजर गंभीरता के साथ कार्य करें। कार्य में लापरवाही बरतने या निर्धारित समय काम पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 के तहत चार्जशीट व एफआईआर की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ कहीं किसी के पास एक जगह ना बैठकर घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फार्म वितरित करें, यदि कोई घर पर नहीं मिलता है तो उसके बारे में आसपास पड़ोस में पूछताछ करें ताकि यह पता चल सके वह व्यक्ति शिफ्ट हो गया है या अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए गया है। यदि दंपत्ति नौकरी करते हैं तो उनके घर पर सुबह-सुबह या शाम के समय पर फार्म देने का काम करें। ताला लगा मिलने वाले घरों पर तीन बार विजिट करें और उसका रजिस्टर में रिकार्ड बनाएं ताकि दावे-एवं आपत्ति सुनने के दौरान यदि कोई उनमें से मामला सामने आता है तो उसका पूरे तथ्यों के आधार पर निपटारा किया जा सके।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ केवल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर यथास्थिति का पता करना है। बीएलओ द्वारा बनाया गया रिकार्ड ही भारत निर्वाचन आयोग के पास जाएगा। यदि वह रिकॉर्ड सही नहीं पाया जाता है, संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होना लाजमी है। ऐसे में बीएलओ गंभीरता के साथ काम करें।
  उन्होंने सुपरवाईजर को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के साथ प्रतिदिन मीटिंग करें और पूरे दिन की प्रगति की समीक्षा करें। सुपरवाईजर स्वयं भी उन घरों में जाकर आएं, जिनको बीएलओ ने एबसेंट बताया है ताकि क्रॉस चेक हो सके। इसी प्रकार से सुपरवाईजर बीएलए के साथ बैठक करें और उनका सहयोग लेकर एसआईआर काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ कहीं एक जगह बैठने की बजाय घर-घर जाकर फार्म वितरित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ चार्जशीट व एफआईआर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने समीक्षा बैठक में मौजूद बीएलओ और सुपरवाईजर से उनके द्वारा किए जा रहे कार्य व अनुभव की जानकारी ली। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल व एसडीएम तोशाम संदीप कुमार सहित अनेक सुपरवाईजर व एईआरओ भी मौजूद रहे।

एसआईआर कार्य में लापरवाही बरतने पर होगी एफआईआर दर्ज: साहिल गुप्ता - डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने एसआईआर कार्य की समीक्षा में दी सख्त चेतावनी - डीआरडीए सभागार में आयोजित हुई समीक्षा बैठक भिवानी, 22 जून। डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी साहिल गुप्ता ने स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में मतदाता सूची गहन पुनरीक्षण कार्य- 2026 की समीक्षा करते हुए कहा कि भारत निर्वाचन आयोग की हिदायतों के अनुरूप मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य चल रहा है। यह कार्य निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से समयबद्ध तरीके से किया जाना है। ऐसे में पुनरीक्षण कार्य में नियुक्त बीएलओ-सुपरवाईजर गंभीरता के साथ कार्य करें। कार्य में लापरवाही बरतने या निर्धारित समय काम पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम-1950 की धारा 32 के तहत चार्जशीट व एफआईआर की सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि बीएलओ कहीं किसी के पास एक जगह ना बैठकर घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फार्म वितरित करें, यदि कोई घर पर नहीं मिलता है तो उसके बारे में आसपास पड़ोस में पूछताछ करें ताकि यह पता चल सके वह व्यक्ति शिफ्ट हो गया है या अपने रोजमर्रा के कार्य के लिए गया है। यदि दंपत्ति नौकरी करते हैं तो उनके घर पर सुबह-सुबह या शाम के समय पर फार्म देने का काम करें। ताला लगा मिलने वाले घरों पर तीन बार विजिट करें और उसका रजिस्टर में रिकार्ड बनाएं ताकि दावे-एवं आपत्ति सुनने के दौरान यदि कोई उनमें से मामला सामने आता है तो उसका पूरे तथ्यों के आधार पर निपटारा किया जा सके। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बीएलओ केवल भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दी गई हिदायतों के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर यथास्थिति का पता करना है। बीएलओ द्वारा बनाया गया रिकार्ड ही भारत निर्वाचन आयोग के पास जाएगा। यदि वह रिकॉर्ड सही नहीं पाया जाता है, संबंधित बीएलओ पर कार्रवाई होना लाजमी है। ऐसे में बीएलओ गंभीरता के साथ काम करें। उन्होंने सुपरवाईजर को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के साथ प्रतिदिन मीटिंग करें और पूरे दिन की प्रगति की समीक्षा करें। सुपरवाईजर स्वयं भी उन घरों में जाकर आएं, जिनको बीएलओ ने एबसेंट बताया है ताकि क्रॉस चेक हो सके। इसी प्रकार से सुपरवाईजर बीएलए के साथ बैठक करें और उनका सहयोग लेकर एसआईआर काम में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ कहीं एक जगह बैठने की बजाय घर-घर जाकर फार्म वितरित करें। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं कोई शिकायत मिलती है तो संबंधित कर्मचारी के खिलाफ चार्जशीट व एफआईआर की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी श्री गुप्ता ने समीक्षा बैठक में मौजूद बीएलओ और सुपरवाईजर से उनके द्वारा किए जा रहे कार्य व अनुभव की जानकारी ली। इस अवसर पर एडीसी दीपक बाबू लाल करवा, एसडीएम भिवानी महेश कुमार, एसडीएम लोहारू मनोज दलाल व एसडीएम तोशाम संदीप कुमार सहित अनेक सुपरवाईजर व एईआरओ भी मौजूद रहे।

Bhiwani, Bhiwani | Jun 23, 2026