उत्तर प्रदेश सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी द्वारा सम्मानित किया जाना मेरे लिए अत्यंत गौरव, सम्मान और प्रेरणा का विषय है।
इस सम्मान के लिए मैं कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं सम्मानित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। साथ ही अपने सभी शुभचिंतकों, मित्रों, वरिष्ठजनों एवं जनपदवासियों का भी धन्यवाद, जिनके स्नेह, विश्वास और निरंतर सहयोग ने मुझे सदैव आगे बढ़ने की प्रेरणा दी है।
आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग इसी प्रकार बना रहे। मैं भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ समाज एवं जनहित के कार्यों में सक्रिय रहने का प्रयास करता रहूँगा।
आप सभी का हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏
Basti, Basti | Jul 13, 2026