गिरिडीह की होनहार छात्रा अलिशबा सिद्दीकी ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (नई दिल्ली) की B.A. LL.B (Hons) प्रवेश परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर जिले का गौरव बढ़ाया है। अलिशबा ने मुस्लिम महिला वर्ग में ऑल इंडिया रैंक-2 (AIR-2) प्राप्त की है। वह बोरो निवासी शिक्षक महफूज आलम सिद्दीकी की पुत्री हैं। शिक्षा को प्राथमिकता देने वाले परिवार से आने वाली अलिशबा की इस उपलब्धि से पूरे जिले में खुशी का माहौल है।