कुर्साकांटा में 26 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक गिरफ्तार
कुर्साकांटा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 26 लीटर देसी चुलाई शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान जगदेव सिंह, पिता स्व. सुंदरलाल सिंह, निवासी हरिपुर वार्ड संख्या-07, थाना कुंवारी, जिला अररिया के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से कुल 26 लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद शराब को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।
#Araria #Kursakanta #Bihar #BiharPolice #LiquorSmuggling #IllegalLiquor #DesiSharab #CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #PiExpressNews #ArariaNews #BiharNews #HindiNews #LatestNews
Araria, Araria | Jul 4, 2026