ईरान की समुद्री सरहदों की हिफाज़त के लिए पासदारान-ए-इंकलाब ने एक बड़ा कदम उठाया है। ईरानी नेवी ने अगले हुक्म तक 'आबनाए होरमुज़' (Strait of Hormuz) को बंद करने का ऐलान कर दिया है।
दरअसल, एक जहाज़ ने बिना इजाज़त गलत रास्ते से घुसने की कोशिश की थी, जिस पर ईरानी फोर्स को अपनी हिफाज़त के लिए वार्निंग फायरिंग करनी पड़ी। अपनी सलामती को यकीनी बनाते हुए ईरान ने साफ कर दिया है कि फिलहाल यहाँ से किसी भी जहाज़ को गुज़रने की इजाज़त नहीं होगी। इसके साथ ही, ईरान ने दुश्मनों को सख्त लहज़े में खबरदार किया है कि अगर इस वाकये की आड़ में किसी ने भी कोई हिमाकत या साजिश करने की कोशिश की, तो उसे करारा और मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।