देहरादून: शराब तस्करी में पकड़ी गई सीता! कलयुगी महिला ने अपने नाम की भी नहीं रखी लाज! अब महिलाएं भी करने लगी नशीले पदार्थों की तस्करी! रातों रात पैंसा कमाने की होड़ ने इंसानों को समय ने क्या से क्या बना दिया?
रातों-रात अमीर बनने की होड़ ने पहुँचाया हवालात तक।
देहरादून। कभी घर की चौखट तक सीमित रहने वाली महिलाएं भी अब रातों-रात पैसा कमाने की होड़ में अपराध की दुनिया में कदम रख रही हैं, और इसकी एक बानगी पटेल नगर में देखने को मिली।
एसएसपी दून के नशा तस्करों पर कार्रवाई के निर्देश पर पटेल नगर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला को 200 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ पकड़ा। पुलिस के मुताबिक 4 पेटी से ज्यादा शराब बरामद हुई है।
45 वर्षीय महिला ब्रह्मपुरी की रहने वाली है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। ये घटना बताती है कि कैसे लालच इंसान को सही-गलत का फर्क भुला देता है और एक गलत कदम पूरे परिवार के नाम पर दाग लगा देता है।
#dehradun #news #police