Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Crimenews
Aap

रोडवेज कर्मियों को बड़ी राहत, नई तबादला नीति तक आपसी सहमति से मिलेगा स्थानांतरण का अवसर: परिवहन मंत्री अनिल विज रोडवेज कार्यशालाओं में कर्मचारियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित होंगी, सभी डिपो में होंगे मूलभूत संसाधन: अनिल विज यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि, हरियाणा में जल्द शुरू होगी चालकों की सख्त टेस्टिंग प्रक्रिया: विज बस अड्डों और डिपो की जमीनों पर अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान चलेगा, अधिकारियों को सख्त निर्देश: विज सरकारी बसों को मिलेगी प्राथमिकता, रूट एवं समय-सारिणी की होगी व्यापक समीक्षा: विज रोडवेज कर्मचारियों की पदोन्नति, आवासीय कॉलोनियों और लंबित मांगों के समाधान के लिए बनेगा विशेष रोडमैप: विज हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने हरियाणा रोडवेज कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए घोषणा की कि राज्य सरकार द्वारा नई स्थानांतरण नीति लागू किए जाने तक रोडवेज कर्मचारियों को आपसी सहमति के आधार पर एक बार स्थानांतरण का अवसर प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से कर्मचारियों की वास्तविक आवश्यकताओं का समाधान होगा तथा विभिन्न डिपो में कार्यबल की उपलब्धता और कार्य क्षमता भी प्रभावित नहीं होगी। इसके साथ ही विज ने घोषणा की कि प्रदेश की सभी रोडवेज कार्यशालाओं इत्यादि में कर्मचारियों की सुविधा के लिए पंखों, बैठने की समुचित व्यवस्था, वाटर कूलर तथा महिला एवं पुरुष कर्मचारियों के लिए अलग-अलग शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि कार्यरत कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। श्री विज मंगलवार को चण्डीगढ़ में परिवहन विभाग के अधिकारियों, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन तथा हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री राजा शेखर वुंडरू भी उपस्थित रहे। प्राईवेट बस आपरेटर को वर्तमान किलोमीटर स्कीम के तहत नियमों का पालन करना होगा - विज बैठक के दौरान किलोमीटर स्कीम तथा स्टेज कैरिज स्कीम के अंतर्गत निजी परमिटों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में विज ने कहा कि यह मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है, किंतु जब तक मामला लंबित है, तब तक सभी निजी बस संचालकों को वर्तमान प्रचलित नीति एवं नियमों का पूर्णतः पालन करना होगा अन्यथा नियमों की अवहेलना करने वाले संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी या उनकी बस को खडा करवा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा रोडवेज एक व्यावसायिक संस्था होने के साथ-साथ जनसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम भी है क्योंकि हम सेवा प्रदाता हैं। इसलिए सभी निर्धारित रूटों पर परिवहन सेवाओं का संचालन सुनिश्चित किया जाएगा, चाहे बसें सरकारी हों अथवा किलोमीटर स्कीम के तहत संचालित की जा रही हों। चालकों की टेस्टिंग प्रक्रिया होंगी जल्द आरंभ, यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि- विज परिवहन मंत्री ने कहा कि सड़क सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए विभाग शीघ्र ही चालकों की टेस्टिंग प्रक्रिया प्रारंभ करेगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए चालक परीक्षण प्रणाली को प्रभावी एवं पारदर्शी ढंग के साथ सख्ती से लागू किया जाएगा। श्री विज ने अधिकारियों को बसों के रूट एवं समय-सारिणी की समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि जहां संभव हो, पहले सरकारी बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए तथा उसके लगभग 20 से 25 मिनट बाद निजी बसों को चलाया जाए, ताकि सरकारी परिवहन सेवाओं को अनावश्यक प्रतिस्पर्धा का सामना न करना पड़े। इलेक्ट्रिक बसों के संचालन के संबंध में उन्होंने कहा कि हरियाणा में एक प्रभावी एवं व्यावहारिक मॉडल विकसित किया जाएगा, जिससे भविष्य में सार्वजनिक परिवहन को अधिक आधुनिक, पर्यावरण-अनुकूल एवं टिकाऊ बनाया जा सके। परिवहन विभाग की भूमि से हटेंगें नाजायज कब्जे, सभी महाप्रबंधकों को निर्देश- विज बैठक में हरियाणा परिवहन विभाग की भूमि पर संभावित अतिक्रमणों के विषय को गंभीरता से लेते हुए श्री विज ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी बस अड्डों एवं बस डिपो की भूमि का व्यापक सर्वेक्षण कराया जाए। यदि कहीं भी अवैध कब्जा पाया जाता है तो उसे तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। उन्होंने सभी महाप्रबंधकों को अपने-अपने क्षेत्राधिकार में स्थित परिसंपत्तियों की नियमित निगरानी करने तथा मुख्यालय को रिपोर्ट भेजने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि बस अड्डों के परिसरों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाए जाने पर उसे भी तत्काल हटाया जाए, ताकि वहां इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन सहित अन्य जनहितकारी सुविधाएं विकसित की जा सकें। परिवहन विभाग में सभी पात्र कर्मचारियों की होगी समय पर पदोन्नति- विज विज ने हरियाणा रोडवेज इंजीनियरिंग कॉरपोरेशन, गुरुग्राम में कर्मचारियों की भर्ती एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजने के निर्देश भी दिए। साथ ही, यूनियनों की मांग पर रोडवेज कर्मचारियों के लिए आवासीय कॉलोनियों के निर्माण की संभावनाओं का अध्ययन कर प्रस्ताव तैयार करने को भी कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वर्तमान नियमों के अनुसार सभी पात्र कर्मचारियों की पदोन्नति समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाए, ताकि कोई भी कर्मचारी अपने वैधानिक अधिकारों से वंचित न रहे। लंबित मुददों के निपटान के लिए जल्द होगी संबंधित विभागों के साथ बैठक- विज बैठक में अर्जित अवकाश, तकनीकी वेतनमान, बोनस, सेवानिवृत्त कर्मचारियों की कम्यूटेड पेंशन के निस्तारण की समयसीमा, पदोन्नति प्रक्रिया, जोखिम भत्ता, वर्दी एवं जूता भत्ता, वार्षिक वेतन वृद्धि, विश्राम गृह, दैनिक भत्ता संबंधी शक्तियां तथा दिल्ली स्थित आईएसबीटी में टिकट काउंटर हेतु स्थान जैसे विभिन्न कर्मचारी हितों से जुड़े विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस पर, श्री विज ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी विषयों का विस्तृत अध्ययन कर एक समग्र एजेंडा तैयार किया जाए तथा संबंधित विभागों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित कर लंबित मुद्दों का एकमुश्त समाधान सुनिश्चित किया जाए। बैठक में परिवहन विभाग के महानिदेशक विनय प्रताप सिंह, हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के राज्य प्रधान नरेन्द्र दिनोद, महासचिव सुमेर सिवाच, हरियाणा परिवहन कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण लाल नौहरा, प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार सीवन सहित विभाग एवं यूनियनों के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Panipat, Panipat | Jun 16, 2026

MORE NEWS

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ

नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ

नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला

नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण

स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन

नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया।

शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है।

    इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है।

  उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है।

    उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा।

    डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया।

    इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को करता है प्रभावित: उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ नशामुक्त भारत के लिए उठे मजबूत कदम, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिलाई शपथ नशे के खिलाफ प्रशासन का संकल्प, युवा शक्ति बनेगी बदलाव की आधारशिला नशे को जड़ से मिटाने का अभियान तेज, समाज को जागरूक करने का लिया प्रण स्वस्थ युवा, सशक्त भारत का संकल्प: जिला प्रशासन ने लिया नशामुक्ति का वचन नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ जनजागरण को और अधिक प्रभावी बनाने तथा नशामुक्त भारत अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने गुरुवार को जिला सचिवालय सभागार में विशेष शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने जिले के सभी प्रशासनिक अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत शपथ दिलाते हुए समाज को नशे से मुक्त बनाने का संकल्प कराया। शपथ में अधिकारियों ने यह प्रण लिया कि वे न केवल स्वयं नशे से दूर रहेंगे, बल्कि अपने परिवार, मित्रों, समुदाय तथा समाज के अन्य लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करेंगे और उन्हें नशे की लत से दूर रखने के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। शपथ के दौरान यह संदेश दिया गया कि किसी भी परिवर्तन की शुरुआत स्वयं से होती है और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रत्येक नागरिक की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। इस अवसर पर उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि नशा केवल एक व्यक्ति को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। नशे की लत से युवा पीढ़ी का भविष्य अंधकारमय होता है, सामाजिक ताना-बाना कमजोर पड़ता है और अपराध जैसी समस्याओं को भी बढ़ावा मिलता है। उपायुक्त ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति और ऊर्जा होते हैं। यदि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा को शिक्षा, खेल, कौशल विकास और राष्ट्र निर्माण में लगाएं तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सकता है। उपायुक्त ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित नशामुक्त भारत अभियान केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है। इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। उपायुक्त ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई तभी सफल होगी जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएगा। डॉ. वशिष्ठ ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने विभागों में जागरूकता गतिविधियों को बढ़ावा दें तथा स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों और सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से नशे के खिलाफ व्यापक जनजागरण अभियान चलाएं। उपायुक्त ने कहा कि युवाओं को सही दिशा देने, उन्हें खेलों एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोडऩे तथा परिवारों को जागरूक बनाने से नशे की समस्या पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि एक स्वस्थ, शिक्षित और जागरूक युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव रख सकता है। इसलिए सभी नागरिकों को मिलकर यह संकल्प लेना चाहिए कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी नशामुक्त जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों ने नशामुक्त भारत के निर्माण में सक्रिय योगदान देने तथा समाज को नशे की बुराई से मुक्त कराने के लिए पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करने का संकल्प दोहराया। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे,पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह, एसडीएम मनदीप कुमार, सीईओ डॉ किरण, नगराधीश टीनू पोसवाल, जिला कल्याण अधिकारी जयपान हुड्डा, डीडीपीओ राजेश शर्मा, डीआरओ कंलब लाकड़ा, डीएसपी सतीश वत्स डीएचओ संदीप के अलावा विभिन्न विभागों से अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026

बड़ी जीत या समझौता? लिखित शर्तों के साथ शुरू हुए TDI किंग्सबरी के रिचार्ज
- 6 ब्लॉक्स के प्रधान अमित दहिया ने दी जानकारी।

बड़ी जीत या समझौता? लिखित शर्तों के साथ शुरू हुए TDI किंग्सबरी के रिचार्ज - 6 ब्लॉक्स के प्रधान अमित दहिया ने दी जानकारी।

Panipat, Panipat | Jun 18, 2026