रसलपुर पुलिया के पास टाटा पंच से 215 लीटर विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार, गुप्त सूचना के आधार पुलिस ने की कार्यवाई…
थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी ने बताया कि सोनबरसा राज-रसलपुर सड़क मार्ग स्थित रसलपुर गांव जाने वाली पथ पर पुलिया के समीप वाहन जांच एवं छापेमारी अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध टाटा पंच कार (बीआर-01 एफडब्ल्यू-4145) की तलाशी लेने पर उसमें रखी 375 एमएल की कुल 575 बोतल विदेशी शराब बरामद हुई। पुलिस के अनुसार जब्त शराब में इम्पीरियल ब्लू की 287 बोतल, रॉयल स्टेज की 96 बोतल तथा आइकॉन व्हाइट की 192 बोतल शामिल है। बरामद शराब की कुल मात्रा 215.625 लीटर आंकी गई है। छापेमारी के दौरान तस्कर बारिश और अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। पुलिस ने वाहन समेत शराब को जब्त कर लिया है।