
☑️रक्तदान महादान- गर्भवती महिला की मदद को आगे आए रक्तदाता
☑️विकासखंड करकेली के ग्राम धनवार निवासी गर्भवती महिला आरती अगरिया को आकस्मिक रूप से रक्त की आवश्यकता पड़ने पर जिले के दो रक्तदाताओं ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल रक्तदान कर उनकी सहायता की। रक्तदाताओं निलेश द्विवेदी एवं बी.आर. राहंगडाले के इस सराहनीय प्रयास से महिला एवं उसके गर्भस्थ शिशु के सुरक्षित उपचार का मार्ग प्रशस्त हुआ।
☑️ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल के निर्देशन में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक अधिकारी एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. मुकुल तिवारी को जैसे ही रक्त की आवश्यकता की सूचना मिली, आवश्यक समन्वय कर रक्तदान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
☑️ डॉ. मुकुल तिवारी ने बताया कि 9 जून को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करकेली में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने जिलेवासियों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष से अधिक आयु के स्वस्थ व्यक्ति, जिनका हीमोग्लोबिन 12 ग्राम या उससे अधिक हो, रक्तदान कर किसी का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं।
☑️ रक्तदान के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही.एस. चंदेल, ब्लड बैंक अधिकारी डॉ. मुकुल तिवारी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक रेखा वाधवानी, ब्लड बैंक तकनीशियन वीरेंद्र शर्मा सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@healthminmp
#jansamparkmp
#उमरिया
#umaria