महिला पहलवानों की ओर से दर्ज कराए गए कथित यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व WFI प्रमुख और भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। अदालत के फैसले के बाद बृजभूषण सिंह ने पहली बार अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे अपने और अपने समर्थकों के लिए राहत का क्षण बताया।
उन्होंने कहा कि शुरुआत से ही उनका यही कहना था कि यदि अदालत में उनके खिलाफ कोई भी आरोप साबित होता है, तो वे उसका परिणाम स्वीकार करने के लिए तैयार हैं। कोर्ट के फैसले के बाद राजनीति में उनकी वापसी को लेकर जब सवाल पूछा गया, तो उन्होंने रामचरितमानस की चौपाई का उल्लेख करते हुए कहा, "होइहि सोइ जो राम रचि राखा।"
बृजभूषण शरण सिंह ने अपनी कानूनी टीम का आभार व्यक्त किया और कहा कि जब तक वह अदालत का पूरा फैसला नहीं पढ़ लेते, तब तक इस मामले पर विस्तृत टिप्पणी करना उचित नहीं होगा। उन्होंने संकेत दिया कि फैसले का अध्ययन करने के बाद ही आगे की प्रतिक्रिया देंगे।
.
.
.
#breakingnewswala #BrijBhushanSharanSingh #LatestNews #NewsUpdate #BNWTV