
हड़ताली सफाई कर्मचारियों को CM Saini ki की चेतावनी, कल तक ड्यूटी पर लौटें, वरना होगी सख्त कार्रवाई.....
हरियाणा सरकार के शहरी स्थानीय निकाय विभाग ने हड़ताल पर चल रहे नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों और सीवरमैनों को सख्त चेतावनी दी है। विभाग ने सभी नगर निगम आयुक्तों और जिला नगर आयुक्तों को निर्देश जारी कर कर्मचारियों को 5 सितंबर 2026 तक हर हाल में ड्यूटी पर लौटने के आदेश दिए हैं। निर्धारित समय सीमा तक काम पर वापस नहीं लौटने वाले कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सफाई व्यवस्था को आवश्यक सेवा बताया
विभाग की ओर से जारी पत्र में सफाई कार्य को आवश्यक सेवा बताते हुए हरियाणा आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम, 1974 के तहत कार्रवाई का उल्लेख किया गया है। पत्र में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के निदेर्शों का हवाला देते हुए नगरों में सफाई व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक कानूनी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
6 अगस्त से हड़ताल के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित
सरकार के अनुसार, 6 अगस्त 2026 से बिना पूर्व सूचना के काम से अनुपस्थित चल रहे सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के कारण प्रदेश के कई शहरों में सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। जगह-जगह कचरा जमा होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार ने बीमारी फैलने की आशंका को देखते हुए स्थिति को गंभीर बताया है।
#sirsa #gokul #gokulsetia #sirsa #mla #viral #sirsabreaking #takkrtoday #sirsatody #congress #brejindersingh #santoshbeniwal #santoshvsgokul #inld #abhaychautala #cmsaini #bjp #safaikaramchari
Sirsa, Sirsa | Sep 3, 2026