*पुणे: लोहागढ़ किला मर्डर केस की जांच में बुधवार को पुलिस मुख्य आरोपी सिया गोयल और चेतन चौधरी को घटनास्थल पर लेकर पहुंची*
जहां 350 फीट गहरी खाई में डमी फेंककर पूरे घटनाक्रम का रीक्रिएशन किया गया। जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपियों के बीच पिछले छह महीनों में 2,000 से अधिक बार बातचीत हुई थी और वारदात से एक दिन पहले कथित तौर पर हत्या की योजना बनाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सरकार ने इसे फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाने तथा वरिष्ठ अधिवक्ता उज्ज्वल निकम को सरकारी वकील नियुक्त करने का निर्णय लिया है।
Behror, Alwar | Jun 28, 2026