
*अभाविप स्थापना दिवस पर प्रतिभा खोज प्रतियोगिता, सैकड़ों विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा*
रिविलगंज (सारण)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में अभाविप रिविलगंज नगर इकाई के तत्वावधान में डॉ. पी. एन. सिंह डिग्री कॉलेज, रिविलगंज में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के सैकड़ों छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विवेकानन्द तिवारी ने प्रतियोगिता का उत्साहवर्धन करते हुए प्रतिभागी विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में ज्ञानवर्धन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित करते हैं। उन्होंने विद्यार्थी परिषद के इस रचनात्मक प्रयास की सराहना की।
अभाविप छपरा विभाग के विभाग संयोजक सचिन चौरसिया ने कहा कि विद्यार्थी परिषद स्थापना काल से ही छात्रहित एवं राष्ट्रहित के विभिन्न आयामों पर कार्य करते हुए विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करती रही है।
कार्यक्रम में सीनेट सदस्य व NSS के कार्यक्रम पदाधिकारी नवलेश सिंह, जयप्रकाश विश्वविद्यालय के निवर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष रजनीकांत सिंह, आलोक कुमार, विभाग छात्रा प्रमुख अदिति सिंह, साक्षी सिंह, सिया सिंह एवं सुमन कुमारी शर्मा सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं परिषद के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 12 जुलाई को डॉ. पी. एन. सिंह डिग्री कॉलेज, रिविलगंज में आयोजित समारोह में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।
Chapra, Saran | Jul 9, 2026