
#महोबा - अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह द्वारा थाना पनवाड़ी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का किया गया निरीक्षण , अभिलेखों को अद्यावधिक रखने एवं महिलाओं/बालिकाओं को निरन्तर जागरूक करने हेतु दिए आवश्यक निर्देश ।
इसी क्रम में आज अपर पुलिस अधीक्षक वन्दना सिंह द्वारा थाना पनवाड़ी स्थित मिशन शक्ति केन्द्र का निरीक्षण किया गया ।
निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा केन्द्र से सम्बन्धित अभिलेखों का बारीकी से निरीक्षण कर अभिलेखों की अद्यावधिक स्थिति की समीक्षा की गई । सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति केन्द्र से सम्बन्धित समस्त अभिलेखों को नियमित रूप से अद्यावधिक एवं व्यवस्थित रखने तथा महिलाओं एवं बालिकाओं से सम्बन्धित प्राप्त शिकायतों/प्रकरणों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मिशन शक्ति केन्द्र के माध्यम से थाना क्षेत्र में निरन्तर भ्रमण एवं जनसम्पर्क करते हुए महिलाओं एवं बालिकाओं को उनकी सुरक्षा, सम्मान एवं अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा शासन द्वारा संचालित महिला एवं बालिका सुरक्षा से सम्बन्धित हेल्पलाइन एवं योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करने हेतु निर्देशित किया गया ।
साथ ही महिला एवं बालिका सुरक्षा के दृष्टिगत सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, विद्यालयों, कॉलेजों एवं अन्य प्रमुख स्थानों पर निरन्तर भ्रमण कर महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित करने, उनकी समस्याओं की जानकारी प्राप्त करने तथा आवश्यकतानुसार तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराने हेतु निर्देशित किया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बन्धित पुलिस कर्मियों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के अनुरूप पूर्ण संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्य करने तथा महिला एवं बालिका सम्बन्धी किसी भी समस्या/शिकायत को गंभीरता से लेते हुए तत्काल आवश्यक विधिक एवं पुलिस कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
#mahoba #panwadi #panwari #mahobapost
Mahoba, Mahoba | Sep 26, 2026