Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Lucknow
Uttarakhand
Sambalpur

विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध हेतु जरूरी सूचना Kullu Times विद्युत उपमण्डल केलांग के अंतर्गत मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य हेतु निर्धारित विद्युत आपूर्ति बंद (Shutdown) के संबंध में। समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि विद्युत मण्डल मनाली द्वारा बजौरा टनल ग्रिड से निर्धारित शटडाउन दिनांक 22.06.2026, 25.06.2026 एवं 29.06.2026 को लिया जाना प्रस्तावित है, जिसके कारण उक्त अवधि में लाहौल घाटी को मुख्य विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि, इस अवधि के दौरान थिरोट स्रोत (Thirot Supply) से विद्युत आपूर्ति लोड उपलब्धता एवं सिस्टम की परिस्थितियों के अनुसार संचालित की जाएगी। अतः विद्युत उपमण्डल केलांग द्वारा निम्नलिखित 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य, जैसे— विद्युत लाइनों के समीप पेड़ों की कटाई/छंटाई जंपरिंग कार्य लाइनों की सैगिंग एवं री-सैगिंग का सुधार आवश्यक अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य निम्नानुसार किए जाएंगे: शटडाउन समय: प्रतिदिन प्रातः 09:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक क्रम संख्या फीडर दिनांक प्रभावित क्षेत्र 1. 11 केवी सिस्सू फीडर 22.06.2026 सिस्सू से गुशाल 2. 11 केवी बीआरओ फीडर 25.06.2026 नर्सरी से कुथबिहाल 3. 11 केवी लोते फीडर 25.06.2026 टांडी से रूडिंग 4. 11 केवी दारचा एवं केलांग फीडर 29.06.2026 केलांग से दारचा (योचे सहित) नोट: शटडाउन लोड उपलब्धता एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार लिया जाएगा। विद्युत आपूर्ति कार्य पूर्ण होने पर निर्धारित समय से पूर्व भी बहाल की जा सकती है। प्रतिकूल मौसम अथवा तकनीकी कारणों से कार्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया जाता है। सहायक अभियन्ता विद्युत उपमण्डल, केलांग हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL)

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

MORE NEWS

🔺एसडीए अलाउंस योजना बंद करने के फैसले पर विरोध
योजना बहाल करने की मांग को लेकर एडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल
एसडीए केंद्रों से जुड़े 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता

🔺एसडीए अलाउंस योजना बंद करने के फैसले पर विरोध योजना बहाल करने की मांग को लेकर एडीएम से मिला प्रतिनिधिमंडल एसडीए केंद्रों से जुड़े 25 हजार से अधिक विद्यार्थियों की बढ़ी चिंता

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समिति कि बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश 

Kullu Times 

कल्याण विभाग  के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति सहित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की।    बैठकों का संचालन जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा  ने किया  इस दौरान , एएसपी संजीव चौहान, जिला न्यायवादी सहित गैर सरकारी सदस्य  मौजूद रहे।  जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए  उन्होंने अभियोजन  तथा पुलिस विभाग को लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालय में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 64 मामले लंबित हैं। इनमें 59 मामले सत्र न्यायालय कुल्लू और 5 मामले सत्र न्यायालय रामपुर में लंबित हैं।मैनुअल स्कैवेंजर्स एक्ट 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता  सफाई कर्मचारियों  के  वेतन, कार्यों के घंटे, ईपीएफ तथा ओवरटाइम के वेतन के संबंध में भी  निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए    उन्होंने निर्देश दिए कि  सफाई कर्मियों को नियमानुसार यूनिफॉर्म, जूते तथा सफाई की आवश्यक किट प्रदान की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त नियोक्ता एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों का सप्ताह में दो बार  हेल्थ चेकअप होना चाहिए।राष्ट्रीय न्यास अधिनियम  1999 के अन्तर्गत जिला की स्थानीय स्तरीय समिति (एल०एल०सी०)  कि बैठक कि अध्यक्षता करते हुए  स्वपरायणता, अंगघात, मानसिक मंदता और बहु निःशक्तता इन चार प्रकार की विकलांगताओं से ग्रस्त व्यक्तियों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त उनकी ओर से माता-पिता व उनके रिश्तेदार वैधानिक रूप से कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं । उनके  विशेष विषयों पर निर्णय लेने हेतु वैधानिक रूप से कानूनी संरक्षक  बनाने के लिए भी समिति द्वारा अनुमोदन किया गया । उन्होंने जिला  दिव्यांगता समिति की बैठक करते हुए उन्होंने दिव्यांगों की पहचान करने के लिए  दिव्यांग प्रमाण पत्र  जारी करने के लिए  आधिकाधिक दिव्यांग शिविर लागने तथा  जारे करने के लिए   आधार का अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए  प्रधानमंत्री के नए- 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कुल्लू अखाड़ा स्थित कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण  के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को जायजा लेने के  निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाई योजनाओं का अधिकारी समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। विभिन्न विकास कार्यों को भी गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करें।  उन्होंने पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के समस्त स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या का आकलन कर सभी छात्रों को उक्त योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करना सुनिश्चित करें।

कल्याण विभाग की जिला स्तरीय समिति कि बैठक अतिरिक्त उपायुक्त ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश Kullu Times कल्याण विभाग के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति सहित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने की। बैठकों का संचालन जिला कल्याण अधिकारी गिरधारी लाल शर्मा ने किया इस दौरान , एएसपी संजीव चौहान, जिला न्यायवादी सहित गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे। जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने अभियोजन तथा पुलिस विभाग को लंबित मामलों की सुनवाई में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभिन्न न्यायालय में अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत 64 मामले लंबित हैं। इनमें 59 मामले सत्र न्यायालय कुल्लू और 5 मामले सत्र न्यायालय रामपुर में लंबित हैं।मैनुअल स्कैवेंजर्स एक्ट 2013 के अंतर्गत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता सफाई कर्मचारियों के वेतन, कार्यों के घंटे, ईपीएफ तथा ओवरटाइम के वेतन के संबंध में भी निर्धारित नियमों के अनुसार सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई कर्मियों को नियमानुसार यूनिफॉर्म, जूते तथा सफाई की आवश्यक किट प्रदान की जानी चाहिए। इसके अतिरिक्त नियोक्ता एजेंसी द्वारा सफाई कर्मियों का सप्ताह में दो बार हेल्थ चेकअप होना चाहिए।राष्ट्रीय न्यास अधिनियम 1999 के अन्तर्गत जिला की स्थानीय स्तरीय समिति (एल०एल०सी०) कि बैठक कि अध्यक्षता करते हुए स्वपरायणता, अंगघात, मानसिक मंदता और बहु निःशक्तता इन चार प्रकार की विकलांगताओं से ग्रस्त व्यक्तियों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के उपरान्त उनकी ओर से माता-पिता व उनके रिश्तेदार वैधानिक रूप से कोई निर्णय नहीं ले सकते हैं । उनके विशेष विषयों पर निर्णय लेने हेतु वैधानिक रूप से कानूनी संरक्षक बनाने के लिए भी समिति द्वारा अनुमोदन किया गया । उन्होंने जिला दिव्यांगता समिति की बैठक करते हुए उन्होंने दिव्यांगों की पहचान करने के लिए दिव्यांग प्रमाण पत्र जारी करने के लिए आधिकाधिक दिव्यांग शिविर लागने तथा जारे करने के लिए आधार का अद्यतन करने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए प्रधानमंत्री के नए- 15 सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कुल्लू अखाड़ा स्थित कब्रिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए नगर परिषद के अधिकारियों को जायजा लेने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के कल्याण के लिए चलाई योजनाओं का अधिकारी समय पर लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। विभिन्न विकास कार्यों को भी गति प्रदान कर निर्धारित अवधि में पूरा करें। उन्होंने पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के अंतर्गत शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला के समस्त स्कूलों में अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों की संख्या का आकलन कर सभी छात्रों को उक्त योजना के अंतर्गत छात्रवृत्ति प्रदान करना सुनिश्चित करें।

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

कुल्लू में भगवान रघुनाथ के मंदिर में मनाया गया जल विहार उत्सव
निर्जला एकादशी के अवसर पर होता है आयोजन
सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रघुनाथ के दर्शन

Kullu Times 

भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान रघुनाथ के मंदिर में जल विहार भी एक मुख्य उत्सवों में शामिल है। इसके अलावा भगवान रघुनाथ के मंदिर में दशहरा, बसंत, अन्नकूट, वन विहार भी मुख्य उत्सवों की तरह बनाए जाते हैं।

कुल्लू में भगवान रघुनाथ के मंदिर में मनाया गया जल विहार उत्सव निर्जला एकादशी के अवसर पर होता है आयोजन सैकड़ों श्रद्धालुओं ने किए भगवान रघुनाथ के दर्शन Kullu Times भगवान रघुनाथ के कारदार दानवेंद्र सिंह ने बताया कि भगवान रघुनाथ के मंदिर में जल विहार भी एक मुख्य उत्सवों में शामिल है। इसके अलावा भगवान रघुनाथ के मंदिर में दशहरा, बसंत, अन्नकूट, वन विहार भी मुख्य उत्सवों की तरह बनाए जाते हैं।

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

विद्यालयों में मानसून से पहले राशन आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं : अश्वनी कुमार    

Kullu Times 

अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम पोषण योजना की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया।
   अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए पीएम पोषण योजना के दिशानिर्देशों पर चार प्रकार के साप्ताहिक मेनू की जानकारी साझा करें।उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्धारित मेनू का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को इन निर्देशों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर, स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए नियमित रूप से जमीनी स्तर पर निगरानी, निरीक्षण और फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा।
   बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कुल्लू के सभी स्कूलों में पीएम पोषण योजना को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है। इससे प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी स्तर के कुल 34,950 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं।
    भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वच्छ रसोई शेड और छात्रों के लिए सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रसोइयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जिला के 991 स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 764 स्कूलों ने उपलब्ध भूमि पर, 338 स्कूलों ने भूमि के साथ-साथ बर्तनों , गमलों में, और 227 स्कूलों ने विशेष रूप से बर्तनों और गमलों में न्यूट्रिशन गार्डन तैयार किए हैं। वर्तमान में 8 स्कूलों में कार्य प्रगति पर है। इस पहल के तहत पूरे जिले में स्कूल परिसरों के भीतर लगभग 8 बीघा भूमि का उपयोग किया गया है।
    स्थानीय समुदायों और स्कूल प्रबंधन समितियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 'तिथि भोजन' योजना को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। इस तिमाही के दौरान जिला के 11 स्कूलों में 'तिथि भोजन दिवस' मनाया गया जिसमें कोई भी व्यक्ति विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन प्रायोजित कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने समुदायों को बच्चों के भोजन के लिए ताजे फल और सब्जियां स्वैच्छिक रूप से दान करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने कुल्लू के विभिन्न ब्लॉकों के लिए बजट आबंटन की विस्तृत जानकारी  दी।
   बैठक की कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल सुनील दत ठाकुर ने किया। बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा देसराज डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
--

विद्यालयों में मानसून से पहले राशन आपूर्ति सुनिश्चित बनाएं : अश्वनी कुमार Kullu Times अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को पीएम पोषण योजना की समीक्षा के लिए बैठक का आयोजन किया गया। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि छात्रों को पौष्टिक भोजन प्रदान करने के लिए पीएम पोषण योजना के दिशानिर्देशों पर चार प्रकार के साप्ताहिक मेनू की जानकारी साझा करें।उन्होंने स्कूल प्रबंधन को निर्धारित मेनू का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रबंधन को इन निर्देशों का सख्त अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि बच्चों के पोषण स्तर, स्वास्थ्य और कल्याण में सुधार के लिए नियमित रूप से जमीनी स्तर पर निगरानी, निरीक्षण और फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा। बैठक में जानकारी दी गई कि जिला कुल्लू के सभी स्कूलों में पीएम पोषण योजना को पूरी प्रतिबद्धता के साथ लागू किया जा रहा है। इससे प्री-प्राइमरी, प्राइमरी और अप्पर प्राइमरी स्तर के कुल 34,950 छात्र लाभान्वित हो रहे हैं। भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, स्वच्छ रसोई शेड और छात्रों के लिए सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रसोइयों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है। जिला के 991 स्कूलों में न्यूट्रिशन गार्डन स्थापित किए जा चुके हैं, जिनमें से 764 स्कूलों ने उपलब्ध भूमि पर, 338 स्कूलों ने भूमि के साथ-साथ बर्तनों , गमलों में, और 227 स्कूलों ने विशेष रूप से बर्तनों और गमलों में न्यूट्रिशन गार्डन तैयार किए हैं। वर्तमान में 8 स्कूलों में कार्य प्रगति पर है। इस पहल के तहत पूरे जिले में स्कूल परिसरों के भीतर लगभग 8 बीघा भूमि का उपयोग किया गया है। स्थानीय समुदायों और स्कूल प्रबंधन समितियों की भागीदारी बढ़ाने के लिए 'तिथि भोजन' योजना को लोकप्रिय बनाया जा रहा है। इस तिमाही के दौरान जिला के 11 स्कूलों में 'तिथि भोजन दिवस' मनाया गया जिसमें कोई भी व्यक्ति विद्यालयों के लिए मध्याह्न भोजन प्रायोजित कर सकता है। अतिरिक्त उपायुक्त ने समुदायों को बच्चों के भोजन के लिए ताजे फल और सब्जियां स्वैच्छिक रूप से दान करने के लिए प्रेरित करने पर बल दिया। उप-निदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने कुल्लू के विभिन्न ब्लॉकों के लिए बजट आबंटन की विस्तृत जानकारी दी। बैठक की कार्यवाही का संचालन उपनिदेशक क्वालिटी कंट्रोल सुनील दत ठाकुर ने किया। बैठक में उपनिदेशक उच्च शिक्षा देसराज डोगरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। --

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

रघुपुर गढ़ की ऊँचाइयों पर सिर्फ नज़ारे नहीं मिलते,
वहाँ मिलती है प्रकृति की वो शांति, जो दिल को सुकून दे जाती है।" 🌿

रघुपुर गढ़ की ऊँचाइयों पर सिर्फ नज़ारे नहीं मिलते, वहाँ मिलती है प्रकृति की वो शांति, जो दिल को सुकून दे जाती है।" 🌿

Kullu, Kullu | Jun 25, 2026

विद्युत आपूर्ति अवरुद्ध हेतु जरूरी सूचना Kullu Times विद्युत उपमण्डल केलांग के अंतर्गत मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य हेतु निर्धारित विद्युत आपूर्ति बंद (Shutdown) के संबंध में। समस्त सम्मानित विद्युत उपभोक्ताओं को सूचित किया जाता है कि विद्युत मण्डल मनाली द्वारा बजौरा टनल ग्रिड से निर्धारित शटडाउन दिनांक 22.06.2026, 25.06.2026 एवं 29.06.2026 को लिया जाना प्रस्तावित है, जिसके कारण उक्त अवधि में लाहौल घाटी को मुख्य विद्युत आपूर्ति उपलब्ध नहीं रहेगी। हालांकि, इस अवधि के दौरान थिरोट स्रोत (Thirot Supply) से विद्युत आपूर्ति लोड उपलब्धता एवं सिस्टम की परिस्थितियों के अनुसार संचालित की जाएगी। अतः विद्युत उपमण्डल केलांग द्वारा निम्नलिखित 11 केवी फीडरों पर आवश्यक मरम्मत एवं रख-रखाव कार्य, जैसे— विद्युत लाइनों के समीप पेड़ों की कटाई/छंटाई जंपरिंग कार्य लाइनों की सैगिंग एवं री-सैगिंग का सुधार आवश्यक अनुरक्षण एवं मरम्मत कार्य निम्नानुसार किए जाएंगे: शटडाउन समय: प्रतिदिन प्रातः 09:30 बजे से सायं 06:00 बजे तक क्रम संख्या फीडर दिनांक प्रभावित क्षेत्र 1. 11 केवी सिस्सू फीडर 22.06.2026 सिस्सू से गुशाल 2. 11 केवी बीआरओ फीडर 25.06.2026 नर्सरी से कुथबिहाल 3. 11 केवी लोते फीडर 25.06.2026 टांडी से रूडिंग 4. 11 केवी दारचा एवं केलांग फीडर 29.06.2026 केलांग से दारचा (योचे सहित) नोट: शटडाउन लोड उपलब्धता एवं परिचालन आवश्यकताओं के अनुसार लिया जाएगा। विद्युत आपूर्ति कार्य पूर्ण होने पर निर्धारित समय से पूर्व भी बहाल की जा सकती है। प्रतिकूल मौसम अथवा तकनीकी कारणों से कार्यक्रम में आवश्यक परिवर्तन किया जा सकता है। उपभोक्ताओं से सहयोग एवं आवश्यक व्यवस्था बनाए रखने का अनुरोध किया जाता है। सहायक अभियन्ता विद्युत उपमण्डल, केलांग हि.प्र. राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (HPSEBL) - Kullu News