माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत भंडारण का किया विनष्टीकरण
राजस्व एवं पुलिस विभाग के संयुक्त सहयोग से बैसली गेम के पास केशव पार्क के समीप हुई कार्रवाई
गोहद। अवैध खनिज उत्खनन एवं भंडारण के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत माइनिंग विभाग ने राजस्व तथा पुलिस अधिकारियों के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण का विनष्टीकरण किया।
जानकारी के अनुसार, बैसली डेम के पास स्थित केशव पार्क के बगल में बड़ी मात्रा में अवैध रूप से रेत का भंडारण किया गया था। सूचना मिलने पर माइनिंग विभाग की टीम राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंची और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण को नष्ट कराया।प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।