#राठ में 6 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म, 75 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार
राठ कस्बे में एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। शादी समारोह में ननिहाल आई 6 वर्षीय बालिका के साथ 75 वर्षीय व्यक्ति द्वारा दुष्कर्म किए जाने का आरोप है।
परिजनों के अनुसार, बालिका मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने गई थी, तभी आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया और घटना को अंजाम दिया। किसी तरह घर पहुंची बालिका की हालत देख परिजनों के होश उड़ गए। पूछताछ में उसने पूरी घटना बताई।
मंगलवार को शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। बुधवार को आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है।
इस घटना से परिजनों में आक्रोश है और लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
👉 इस खबर पर अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं
🔁 खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें
👍 ऐसे ही अपडेट्स के लिए हमारा पेज राठ टाइम्स फॉलो करें
#RathNews #Hamirpur #BreakingNews #CrimeNews #UttarPradesh #RathTimes
Rath, Hamirpur | Jul 2, 2026