जो काम विपक्षी पार्टियों को करना चाहिए था, वह आज छात्र कर रहे हैं!
JPSC-JSSC में कथित धांधली और छात्रों के अधिकारों को लेकर आज झारखंड के छात्र सड़क पर संघर्ष कर रहे हैं। कभी तिरंगा यात्रा, कभी मौन जुलूस तो कभी विधानसभा घेराव,छात्र लगातार लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज सरकार तक पहुंचा रहे हैं।
सवाल यह है कि जिस भूमिका में विपक्षी दलों और उनके नेताओं को मजबूती से छात्रों की आवाज उठानी चाहिए थी, वह जिम्मेदारी आज छात्र खुद निभा रहे हैं।
यह विपक्षी राजनीति के लिए चिंता और दुर्भाग्य की बात है कि अपने हक और न्याय की लड़ाई में छात्रों को खुद मैदान में उतरना पडा है।
#apnagiridihnews #GiridihNews #JPSC #JSSC #JharkhandNews #StudentProtest