गंडक बराज पर बढ़ा जलस्राव, 4.62 लाख क्यूसेक पहुंचा डिस्चार्ज…
गंडक नदी के जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी के बीच वाल्मीकिनगर गंडक बराज पर पानी का दबाव बढ़ गया है। 27 सितंबर 2026 को दोपहर 3 बजे बराज के अपस्ट्रीम से 4,62,000 क्यूसेक पानी दर्ज किया गया। बराज का अपस्ट्रीम जलस्तर 363.50 फीट, जबकि डाउनस्ट्रीम जलस्तर 361.80 फीट दर्ज किया गया है। बराज से डाउनस्ट्रीम की ओर भी 4,62,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, बराज पर इमरजेंसी मेजर चैनल (EMC) और मेन वेयर चैनल (MWC) का डिस्चार्ज फिलहाल शून्य है। वहीं नेपाल के देवघाट में दोपहर 2:25 बजे जलस्तर 11.91 दर्ज किया गया। इसके आधार पर वहां गंडक नदी में संभावित डिस्चार्ज 6,72,800 क्यूसेक आंका गया है और पानी का रुझान बढ़ने की ओर (Rising Trend) बताया गया है। देवघाट से बढ़े जलस्राव का असर आने वाले समय में गंडक बराज के जलस्तर और डिस्चार्ज पर पड़ सकता है। ऐसे में नदी किनारे बसे इलाकों में प्रशासन की ओर से निगरानी बढ़ाई गई है और संभावित स्थिति को देखते हुए बचाव एवं राहत दलों को अलर्ट रखा गया है।
#champaran24news