जनपद #चित्रकूट में विद्युत आपूर्ति को अधिक विश्वसनीय एवं निर्बाध बनाने के उद्देश्य से विद्युत विभाग द्वारा ट्रांसफार्मर प्रतिस्थापन अभियान लगातार तेज़ी से संचालित किया जा रहा है।
दिनांक 27 जुलाई से 02 अगस्त 2026 तक मात्र 7 दिनों में कुल 88 खराब ट्रांसफार्मरों को बदलकर विद्युत आपूर्ति बहाल की गई। विभाग द्वारा प्रतिदिन ट्रांसफार्मर बदलने की संख्या में निरंतर वृद्धि की जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को शीघ्र राहत मिल रही है तथा विद्युत व्यवस्था अधिक सुदृढ़ हो रही है।