PATNA :- मनेर में भैया दूज का पर्व पारंपरिक श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान महिलाओं और युवतियों ने गोबर से गोधन की आकृति बनाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार गोधन कूटकर भाइयों की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और सलामती की कामना की। इस अवसर पर महिलाओं ने पारंपरिक लोकगीत गाए और पर्व की खुशियां साझा कीं। सुबह से ही घरों और मोहल्लों में पर्व को लेकर चहल-पहल रही। मान्यता है कि इस परंपरा के माध्यम से बहनें अपने भाइयों के सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करती हैं। #BhaiyaDooj #BrothersSistersFestival #manerpatna #trendingpost #LETESTNEWS
Maner, Patna | Nov 10, 2026