इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से पहले राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर इंदौरवासियों से पूछा कि कल उन्हें पोहा-जलेबी खिलाएंगे या कुछ और। इस पर लोगों ने दाल-बाटी, इंदौरी सेव और सेव-मिक्सचर समेत कई जवाब दिए। वहीं, राहुल गांधी को सुनने के लिए दिल्ली से इंदौर पहुंचीं युवती देवोश्री मुखर्जी ने शादी की इच्छा जताई। उन्होंने कहा कि वह राहुल गांधी को प्रपोज करने के लिए कार्यक्रम में आई हैं। शनिवार को होने वाले कार्यक्रम में राहुल गांधी छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
#IndoreNews #MPNews #RahulGandhi #networking #StudentsKiGoonj #Indore #VindhyaSamacharTV
Jawa, Rewa | Sep 19, 2026