पटना। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 10 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) सुश्री सुषमा सागर ने अपने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
पटना पुलिस का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान घाटों पर पहुंचने वाले व्रतियों और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण उपलब्ध कराना है। पुलिस प्रशासन ने महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है।
5 हैशटैग