
*इंदौर जिले की आईडीएसपी टीम को राज्य स्तर पर किया सम्मानित*
इंदौर, 18 अगस्त 2026
इंदौर जिले की इंटीग्रेटेड डिसिज सर्विलेंस प्रोग्राम (IDSP) की टीम को स्वतंत्रता दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह भोपाल में सम्मानित किया। यह सम्मान मिशन संचालक डॉ. सलोनी सिडाना ने वर्ष 2025-26 में सभी आयामों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर डॉ. अंशुल मिश्रा (एपिडिमियोलॉजिस्ट) तथा सुश्री शारदा राय त्रिपाठी (डिस्ट्रीक्ट डाटा मैनेजर) को सम्मानित किया। यह जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने बताया कि जिला आईडीएसपी शाखा को वर्ष 2025-26 में 31 अलर्ट की खबर प्राप्त हुई जिसमें से 18 आउटब्रेक कन्फर्म हुए, जिन पर त्वरित कार्यवाही की गई।
बताया गया कि संक्रामक रोगों की समय पर निगरानी, चिन्हांकन, तुरंत कार्यवाही और फॉलोअप के माध्यम से शाखा द्वारा सतत कार्य किया गया, जिससे की स्वास्थ्य की पहुँच, सरल, सुलभ एवं समय पर हुई। विभिन्न पोर्टल्स के माध्यम से बीमारियों के रुझान का विश्लेषण किया गया। साथ ही आईडीएसपी टीम रक्षात्मक उपाय के साथ सतत परामर्श का कार्य द्वारा किया गया। टीम द्वारा समय पर प्राप्त अलर्ट एवं त्वरित कार्यवाही से आमजन को स्वास्थ्य का कवच भी मिला और संक्रामक रोगों पर नियंत्रण भी हुआ।
आईडीएसपी शाखा की इस उपलब्धि पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने डॉ. निर्मला अखंड (DSO), डॉ. अंशुल मिश्रा (एपिडिमियोलॉजिस्ट) तथा सुश्री शारदा राय त्रिपाठी (डिस्ट्रिक्ट डाटा मैनेजर) को हार्दिक बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी।
#JansamparkMP #indore #इंदौर #IDSP #HealthDepartment #PublicHealth #DiseaseSurveillance
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Collector Office Indore
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh