झारखंड में एक धार्मिक सभा के दौरान इस्लामिक स्कॉलर मौलाना जरजिश अंसारी के भगवान श्रीकृष्ण को लेकर दिए गए बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मौलाना ने दावा किया कि "भगवान श्रीकृष्ण भी पांच वक्त की नमाज पढ़ते थे" और अपने दावे के समर्थन में श्रीमद्भागवत गीता का हवाला दिया. बयान सामने आने के बाद कई हिंदू संगठनों ने इसे करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान बताते हुए कड़ी आपत्ति जताई है.
#ShriKrishna #JarjisAnsari #Namaz #Islam #kbnindianews #folowerseveryone