
#BREAKING: Jehanabad: मखदुमपुर पुलिस ने 7 लोगो को गिरफ्तार किया..
#Jehanabad : मखदुमपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग मामलों में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर हत्या के प्रयास में फरार चल रहे सहाय बिगहा गांव से 6 लोगो को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगो में गांव निवासी राम विनय दास, रंजन कुमार, धर्मशीला देवी, सुधीर कुमार, लीला देवी एवं गीता देवी को गिरफ्तार किया है। वहीं थानाध्यक्ष ने जानकारी देते हुए बताया कि इनलोगो के विरुद्ध पूर्व से हत्या के प्रयास का मामला दर्ज था जिसमे ये लोग फरार चल रहे थे जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही मकरपुर गांव में छापेमारी कर फरार चल रहे एक कुर्की वारंटी को भी गिरफ्तार किया है। अमरपुर गांव में छापेमारी कर कमलेश यादव को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया की कमलेश यादव के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की का वारंट निर्गत था जिसे गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
#BreakingNews #jehanabad #JehanabadNews #BiharPolice Jehanabad Police #Makhdumpur