अतरौलिया के लाल ने किया कमाल
महरूपुर के आंसू यादव ने 70वीं BPSC में हासिल की सफलता, बने सप्लाई इंस्पेक्टर
अतरौलिया (आज़मगढ़)। क्षेत्र के महरूपुर गांव निवासी आंसू यादव पुत्र श्याम बहादुर यादव ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सप्लाई इंस्पेक्टर पद पर चयनित होकर जनपद का नाम रोशन किया है।
आंसू यादव वर्तमान में लखनऊ विश्वविद्यालय से पुरातत्व (Archaeology) विषय में शोध कार्य कर रहे हैं। इससे पूर्व उन्होंने यूजीसी-जेआरएफ (JRF) परीक्षा भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ उत्तीर्ण की थी। उन्होंने JRF परीक्षा में 100 परसेंट प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया था।
उनकी इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों, शिक्षकों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी का माहौल है। लोगों का कहना है कि आंसू यादव की सफलता युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है और यह साबित करती है कि कठिन परिश्रम एवं दृढ़ संकल्प से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
क्षेत्र के लोगों ने आंसू यादव को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।