औरंगाबाद: वैश्य समाज के गौरव वयोवृद्ध कन्हैया लाल जैन सम्मानित।
औरंगाबाद | 24 NewsLive
औरंगाबाद वैश्य समाज के गौरव वयोवृद्ध कन्हैया लाल जैन को उनके आवास पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स, औरंगाबाद के बैनर तले सम्मानित किया गया।
अधिवक्ता सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि इस अवसर पर चैम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष मुकेश कुमार गुप्ता, योगगुरु भाजपा नेता जितेंद्र गुप्ता, व्यवसायी विशाल उर्फ मंटू जैन, फुटकर विक्रेता संघ के मनोज कुमार, युवा व्यवसायी मनीष कुमार और वार्ड पार्षद अमित कुमार ने संयुक्त रूप से साल, बुके और मोमेंटो देकर श्री जैन को सम्मानित किया।
वक्ताओं ने कहा कि कई दशकों से समाज के प्रति कन्हैया लाल जैन का समर्पण और उनके द्वारा किए गए सामाजिक व धार्मिक कार्य अतुलनीय हैं। युवा समाजसेवी उन्हें अपना आदर्श मानते हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों से युवाओं को काफी प्रेरणा मिलती है और उनके हौसला अफजाई से आगे भी सामाजिक व धार्मिक कार्य जारी रखे जाएंगे।
#Aurangabad #VaishyaSamaj #KanhaiyaLalJain #ChamberOfCommerce #Samman #24NewsLive