कानपुर साइबर अलर्ट
हमसफर की तलाश में निकली महिला साइबर ठगी का शिकार हो गई। मैट्रिमोनियल साइट पर मिले ठग ने पहले भरोसा जीता, फिर विदेश से गिफ्ट भेजने का झांसा देकर कस्टम चार्ज, टैक्स और अन्य शुल्क के नाम पर करीब ₹4 लाख की ठगी कर ली।
पीड़िता ने मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
⚠️ सावधान रहें:
• सोशल मीडिया या मैट्रिमोनियल साइट पर अनजान लोगों पर जल्द भरोसा न करें।
• गिफ्ट, कस्टम चार्ज या विदेशी पार्सल के नाम पर पैसे मांगने वालों से सतर्क रहें।
• किसी भी संदिग्ध लेनदेन की तुरंत 1930 पर शिकायत करें।
📍 Ground Zero News | Kanpur
#GroundZeroNews #Kanpur #KanpurNews #CyberCrime #CyberFraud #OnlineScam #MatrimonialScam #DigitalFraud #CrimeNews #UPNews #CyberAlert #1930Helpline #BreakingNews #GroundZeroLive