
कावड़ यात्रा को लेकर डीएम सहित जनपद के कई अधिकारियों ने उनके जाने वाले रास्ते का निरीक्षण किया निरीक्षण के दौरान क्या कहा देखिए पूरी रिपोर्ट
जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट से पुत्तूलाल चौराहा होते हुए केरूगंज चौराहा, बरेली मोड़, ददरौल मोड़, कांट, जलालाबाद, अल्हागंज, हुल्लापुर चौराहा, मदनापुर , खैरपुर चौराहा, कटरा चौराहा से तिलहर होते हुए नगर क्षेत्र तक कांवड़ यात्रा से जुड़े विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया।
निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों के साथ रूट पर बने कांवड़ यात्रियों के विश्राम एवं शिविर स्थलों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अल्हागंज से हुल्लापुर मार्ग के किनारे नगर पंचायत अल्हागंज का कूड़ा डंप किया हुआ पाये जाने पर उन्होंने गहरी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत अल्हागंज को मौके पर ही कड़ी फटकार लगाते हुए निर्देश दिए कि दो दिवस के भीतर हाईवे से समस्त कूड़ा हटाकर एमआरएफ सेंटर भिजवाना सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि कूड़ा हटाने के उपरांत संबंधित स्थान पर मिट्टी डलवाकर उसे समतल कराया जाए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो सके।
उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कांवड़ यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि निर्धारित समयावधि में दिए गए निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित ने संबंधित क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को कांवड़ यात्रा मार्ग पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती, सतत गश्त एवं प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूरी सतर्कता एवं संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें।
-------