प्रतापगढ़ के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी और व्यवसाई आसिफ सिद्दीकी का हुआ निधन, शुभचिंतकों में शोक की लहर
प्रतापगढ़ लोकसभा से 2014 में बीएसपी के प्रत्याशी के रूप में चुनाव भी लड़ चुके प्रयागराज के बहरिया के सराय दत्ते निवासी व्यवसाई आसिफ निजामुद्दीन सिद्दीकी का मुम्बई में निधन हो गया। नायका स्टील के मालिक आसिफ का निधन मुम्बई के एक निजी अस्पताल में आज सुबह आठ बजे हुआ है और उनको वही सुपुर्दे खाक किया जायेगा । लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की