
होली-उतराला सड़क और त्रिवेणीघाट पुल निर्माण की मांग को लेकर मंत्रीगण से मिले चंद्रमणि कुलेठी
भरमौर, चंबा।
जनजातीय क्षेत्र भरमौर की लंबे समय से लंबित विकासात्मक मांगों को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रमणि कुलेठी ने लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए शीघ्र समाधान की मांग की।
चंद्रमणि कुलेठी ने मंत्री महोदय से आग्रह किया कि होली-उतराला सड़क को नाबार्ड योजना के अंतर्गत शामिल किया जाए, ताकि सड़क निर्माण और उन्नयन का कार्य जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि यह सड़क क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग है और इसके निर्माण से लोगों को बेहतर यातायात सुविधाएं उपलब्ध होंगी, साथ ही क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी।
बैठक के दौरान उन्होंने त्रिवेणीघाट पुल निर्माण का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पुल निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत होने के बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। त्रिवेणीघाट धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है, जहां अस्थि विसर्जन सहित विभिन्न धार्मिक गतिविधियां संपन्न होती हैं। इसके अलावा यह पवित्र मणिमहेश यात्रा का भी एक महत्वपूर्ण मार्ग है।
मंत्री महोदय ने दोनों मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के माध्यम से आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
चंद्रमणि कुलेठी ने उम्मीद जताई कि जनहित से जुड़े इन महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा, जिससे भरमौर क्षेत्र की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।
#HoliUtralaRoad #TriveniGhatBridge #ChandramaniKulethi #Bharmour #ChambaNews #NABARD #ManimaheshYatra #HimachalNews #EkNazarHimachalNews #DevelopmentNews #TribalAreaDevelopment
Chamba, Chamba | Jun 6, 2026