देवास: पेट्रोल पंप पर मारपीट और रंगदारी के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत CCTV फुटेज से हुई पहचान, भौरासा पुलिस ने की कार्रवाई
देवास। भौरासा थाना क्षेत्र में पेट्रोल पंप पर गाली-गलौज, मारपीट, अवैध रूप से रुपये मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने CCTV फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आरोपियों की पहचान की। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 13 अक्टूबर को ग्राम संवरसी निवासी रवि राजपूत (21) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि अज्ञात बदमाशों ने पेट्रोल पंप परिसर में घुसकर गाली-गलौज और मारपीट की तथा रुपयों की मांग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। शिकायत पर भौरासा थाने में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ये आरोपी गिरफ्तार
1. मनोहर लोधी, निवासी संजय नगर कॉलोनी, भौरासा।
2. राजाराम मालवीय, निवासी छिपापुरा मोहल्ला, भौरासा।
पुलिस ने ऑपरेशन त्रिनेत्रम् के तहत घटनास्थल और आसपास के CCTV फुटेज का विश्लेषण कर दोनों को गिरफ्तार किया। मामले में आगे की जांच जारी है।