
* पुलिस की मानवता ने जीता दिल*
*बेहोश महिला श्रद्धालु को कंधे पर उठाकर स्वास्थ्य कैंप पहुंचाया*
मैहर, मध्य प्रदेश।
शारदीय नवरात्रि मेले के दौरान मैहर में पुलिस की मानवीय संवेदनशीलता की सराहनीय तस्वीर सामने आई। मां शारदा के दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु भीड़ के बीच सीढ़ियां चढ़ते समय अचानक बेहोश हो गईं।
मौके पर ड्यूटी में तैनात *रामनगर थाना प्रभारी विजय त्रिपाठी और उनकी टीम ने तत्परता दिखाते हुए महिला को कंधे पर उठाया और स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सा* शिविर तक पहुंचाया। वहां महिला को समय पर उपचार उपलब्ध कराया गया। जानकारी के अनुसार, उपचार के बाद महिला अब स्वस्थ हैं।
*पुलिसकर्मियों की इस संवेदनशील पहल से एक बार फिर यह संदेश सामने आया कि पुलिस की जिम्मेदारी केवल* कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि संकट की घड़ी में आमजन की सहायता करना भी है।
महिला श्रद्धालु और उनके परिजनों ने समय पर मदद करने के लिए मैहर पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया।
संदेश: वर्दी में अनुशासन के साथ मानवता का भाव भी जरूरी है। संकट में जरूरतमंद की मदद करना ही सच्ची सेवा है