मोपेड की टक्कर से स्टाफ नर्स घायल
कोंच। सीएचसी कोंच के मुख्य गेट के पास गुरुवार सुबह सड़क पार करते समय मोपेड की टक्कर से अर्बन हॉस्पिटल में तैनात स्टाफ नर्स रचना गौतम घायल हो गईं। बताया गया कि वह अस्पताल के काम से सीएचसी अधीक्षक से मिलने जा रही थीं। इसी दौरान मोपेड ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे वह गिरकर घायल हो गईं। राहगीरों ने उन्हें तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।
Konch, Jalaun | Jun 18, 2026