
खेलो से रोजगार, यश एवं सम्मान प्राप्त होता है: विधायक आक्या
चिकसी में हुआ सरपंच खेल महोत्सव का समापन।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। खेल हमारे शारीरिक व बौद्धिक विकास में सहायक होते है। खेलो से रोजगार, यश एवं सम्मान भी प्राप्त होता है। सरकार खेलो में ख्याति प्राप्त खिलाड़ियो को अनेक पुरस्कारो से सम्मानित करती है। अर्जुन व द्रोणाचार्य जैसे पुरस्कार इसी श्रेणी के खेल रत्न पुरस्कार है। हमारे देश के सचिन तेंदुलकर, सानिया मिर्जा, अभिनव बिन्द्रा, साइना नेहवाल, मैरी काॅम, महेन्द्र सिंह धोनी, पी टी उषा जैसे अनेक खिलाड़ियो ने दुनिया भर में नाम कमाया है तथा देश को गौरान्वित किया है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ग्राम चिकसी में प्रशासक किशोरी बाई द्वारा आयोजित सरपंच खेल महोत्सव के समापन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बड़ी संख्या में उपस्थित खिलाड़ियो व ग्रामीणो को संबोधित कर रहे थे।
सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष गणेश साहु ने बताया की 4 जुलाई से 18 जुलाई तक ग्राम चिकसी के खेल मैदान में आयोजित सरपंच खेल महोत्सव में सुडान, नाईजीरिया सहित देश विदेश की कुल 16 टीमो ने भाग लेकर फुटबाल, कबड्डी, रस्साकशी, कुश्ती आदि खेलो में अपने खेल कौशल का परिचय दिया।
इस अवसर पर ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष अनिल सुखवाल, प्रशासक गोरधन सालवी, मगनीराम डांगी देवरी, प्राचार्य गणेश खटीक राजेन्द्रसिंह सतपुड़ा, रामप्रसाद तुम्बड़िया, नारायण अहीर उपरेणा, अम्बालाल गुर्जर डुंगला, राजेश धाकड़ बांगेड़ा, सहकारी समिति अध्यक्ष हीरालाल जाट, प्रकाश जाट उमण्ड, आयोजक बजरंग क्लब के महेन्द्र सिंह सोलंकी, भेरूलाल माली, सत्यनारायण कुमावत, सुरेश कुमावत, राजु कुमावत, लाला कुमावत, शांतीलाल माली, दिनेश कुमावत, पूर्व उपसरपंच बक्षीराम गुर्जर, उप प्रशासक इंद्रमल गुर्जर, वार्डपंच देवीलाल कुमावत, मंजु कुमावत, भेरूलाल कुम्हार, पुजा मेघवाल, मांगीबाई भील सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित थे।