
रसूलिया ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण पर प्रशासन की कार्रवाई, अतिक्रमण हटवाकर लगाया जुर्माना
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देश पर राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में अतिक्रमण के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में रसूलिया ओवरब्रिज के नीचे किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान संबंधित स्थान से अतिक्रमण हटवाया गया तथा अतिक्रमण करने वाले संबंधित व्यक्तियों पर जुर्माना लगाया गया। साथ ही भविष्य में इस प्रकार का अतिक्रमण दोबारा नहीं करने की सख्त हिदायत दी गई।
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री सीमा बडोले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) सहित राजस्व एवं नगर पालिका का अन्य अमला उपस्थित रहा। जिला प्रशासन द्वारा शासकीय एवं सार्वजनिक स्थलों पर किए जाने वाले अतिक्रमण के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav General Administration Department, MP Department of Higher Education, Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh