दशहरा पर नगर परिषद बनखेड़ी में 18 परिवारों को मिला अपने घर का उपहार, प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों ने किया गृह प्रवेश
पक्का आवास मिलने से परिवारों में खुशी, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन का सपना हुआ साकार
नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मध्यप्रदेश भोपाल के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री आशीष वशिष्ठ के मार्गदर्शन में दशहरा पर्व के अवसर पर नगर परिषद बनखेड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 18 हितग्राही परिवारों को गृह प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, हितग्राही एवं नगर परिषद के कर्मचारी उपस्थित रहे। दशहरा के पावन अवसर पर अपने पक्के घर में प्रवेश कर हितग्राही परिवारों के लिए यह दिन विशेष खुशियां लेकर आया। प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्का एवं सुरक्षित आवास उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आ रहा है।
प्रधानमंत्री आवास योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, ताकि वे अपने परिवार के लिए सुरक्षित एवं सुविधाजनक घर बना सकें। योजना के माध्यम से परिवारों को केवल आवास की सुविधा ही नहीं मिल रही, बल्कि उन्हें सम्मानजनक जीवन जीने और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्राप्त हो रहा है। नगर परिषद बनखेड़ी में दशहरा के अवसर पर 18 परिवारों का गृह प्रवेश इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। अपने घर का सपना साकार होने से हितग्राही परिवारों में खुशी का माहौल रहा।
#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Department Of Revenue, Madhya Pradesh General Administration Department, MP Panchayat, Rural Development and Social Welfare Department of Madhya Pradesh