23 साल की उम्र, 19 सरकारी परीक्षाएं पास! राष्ट्रपति से गोल्ड मेडल पाएंगी छत्तीसगढ़ की बेटी चारु पांडेय
--------:-----:------:------:-----:-----:-----:-----:-----:-----:-----:-----:----
छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के तिल्दा की रहने वाली 23 वर्षीय चारु पांडेय ने अपनी मेहनत और प्रतिभा से एक अनोखी मिसाल कायम की है। चारु ने दिल्ली पुलिस, रेलवे, बैंकिंग और अन्य विभागों की कुल 19 प्रतियोगी परीक्षाएं पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।
उन्होंने SSC CGL, SSC CHSL, SSC MTS, IBPS PO, SBI Clerk, Delhi Police, SSC GD, SSC CPO, NET-JRF, RRB NTPC, RRB Group D, CG SI सहित कई प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता हासिल की है। उनकी इस असाधारण उपलब्धि के लिए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किए जाने की तैयारी है।
चारु की सफलता यह साबित करती है कि दृढ़ संकल्प, मेहनत और आत्मविश्वास से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।