सिंगरौली जिले में स्थित रिलायंस की कोयला खदान में हुआ बड़ा हादसा, पीसी मशीन पलटने से ऑपरेटर की हुई मौत
सिंगरौली। जिले के नवानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिलायंस के कोयला खदान में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि खदान क्षेत्र में कार्य के दौरान पीसी मशीन पलट जाने से उसमें कार्यरत आपरेटर कर्मी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान सिद्धिकला निवासी के रूप में बताई जा रही है।